वीर: संघर्ष और आज़ादी की नई कहानी 2022 | जुल्म और एक नायक का उदय | Hindi Kahani
ये कहानी उस समय की है जब कमजोर गुलाम हुआ करते थे और ताकतवर मालिक। ये हिंदी कहानी शुरू होती है एक छोटे से गाँव सोहनपुर से, जहाँ का हर एक निवासी गुलाम था।
सोहनपुर में ज़ालिम माधव का राज और गाँववालों पर जुल्म
वहां राज था माधव का। माधव जो बहुत ज़ालिम था, उस गाँव में कभी कोई खुशियां नहीं मनाई जाती थी। बगैर माधव की इज़ाज़त किसी घर में कोई शादी नहीं होती। वहां का हर एक निवासी माधव के कारखाने में मजदूरी करता था और मजदूरी के नाम पर सिर्फ खाना और कुछ पैसे मिल जाते थे।
सोहनपुर के निवासी ऐसे ही जी रहे थे और ऐसे ही जीते रहते अगर वो न आया होता। वो कहते हैं न, जब कोई अपनी ताकत का घमंड दिखाता है तब कोई न कोई उससे ताकतवर उसका घमंड तोड़ देता है।
वीर का जन्म और अमृत से मुलाकात
सोहनपुर से दूर रामपुर में एक बच्चे की रोने की आवाज़ सुनाई देती है। वो जन्म ले चुका था जिससे सामना होने वाला था माधव का। माधव इस बात से अनजान अपनी ताकत के नशे में चूर सोहनपुर के निवासियों पर जुल्म करता रहा।
इधर वो वीर बड़ा हो रहा था। उसकी माँ ने उसका नाम वीर रखा था। परिवार के नाम पर वीर की सिर्फ माँ ही थी जो अपनी बीमारी की वजह से जल्दी ही वीर को छोड़ गयी। बे-माँ-बाप का वीर अकेले ही दुनिया की भीड़ में बड़ा हुआ। इसी बीच वीर का एक दोस्त बना, अमृत, जो सोहनपुर से भागकर रामपुर में आ गया था। दोनों साथ में कोयले की खादान में काम किया करते थे। एक दिन कोयले की खदान में एक हादसा हो गया, उसमें बहुत लोग घायल हो गए जिसमें वीर का दोस्त अमृत भी था। आनन फानन में सबको अस्पताल ले जाया गया। वीर अमृत के साथ ही था।
सोहनपुर अस्पताल का रहस्य और वीर का गुस्सा
अमृत को ऑपरेशन थिएटर में ले जाया जाता है। वहाँ अमृत का इलाज शुरू होता है। वीर बहुत परेशान था, वो ऑपरेशन थिएटर के दरवाजे के बाहर इधर से उधर टहलता रहता है। तब तक दरवाजा खुलता है और डॉक्टर बाहर आते हैं और कहते हैं, "अब आपका दोस्त खतरे से बाहर है, आप उससे मिल सकते हैं।"
वीर भागता हुआ अमृत के बेड के पास जाता है। अमृत बेड पर लेटा रहता है। वीर उससे मिलता है। अभी वो उसका हाल-चाल पूछता है, तब तक अमृत की नज़र अस्पताल के रूम पर पड़ती है। वो देखता है कि वो सोहनपुर अस्पताल में है जो माधव का अस्पताल है। अस्पताल के रूम में माधव की एक फोटो भी लगी रहती है। अमृत फोटो देखते ही बहुत डर जाता है और कहता है, "वीर, हमको यहाँ से तुरंत निकलना होगा, ये जगह सही नहीं है।" वीर कहता है, "क्यों, क्या हुआ इस जगह में?"
अभी डॉक्टर आते होंगे तुम्हारा चेकअप करने, उसके बाद डॉक्टर से पूछने के बाद चलते हैं.
अमृत वीर को कुछ बताना नहीं चाहता था इसलिए वो चुप हो जाता है। वीर अमृत से कहता है, "तुम आराम करो, मैं डॉक्टर से मिलकर आता हूँ।" इतना कहते हुए वीर रूम से बाहर चला जाता है। यहाँ अमृत यही सोचा करता है कि कहीं माधव को ना पता चल जाए कि अमृत यहाँ है.
वीर डॉक्टर से मिलकर वापस आ रहा था, तब वीर देखता है कुछ लोग अमृत को ले जा रहे हैं। अमृत वीर को देखता है और कहता है, "वीर, तुम यहाँ से चले जाओ!" लेकिन वीर पीछे कहाँ हटने वाला था।
वो अमृत के पीछे भागता है। जो लोग अमृत को ले जा रहे थे, वो वीर से कहते हैं, "रुक जाओ! तुम जानते नहीं हो हम किसके आदमी हैं?" वीर कहता है, "मुझे जानना भी नहीं।" इतना कहते हुए वीर माधव के आदमियों को बहुत मारता है। इतना मारता है कि वो भाग जाते हैं। वीर अमृत को लेकर रामपुर वापस आ जाता है।
उधर माधव के आदमी माधव को सारी बात बता देते हैं। माधव गुस्से में आग-बबूला हो जाता है और अपने आदमियों से कहता है, "पता लगाओ वो कौन था जिसकी इतनी हिम्मत की मेरे आदमियों को हाथ लगाए!"
माधव के आदमी वीर का पता लगाने लगते हैं। इधर वीर अमृत से पूछता है, "कौन थे वो आदमी और तुम्हें क्यों ले जा रहे थे?"
माँ से मिलन और राज़ का खुलासा
अमृत वीर को कुछ बताना नहीं चाहता था, "अमृत, तुम मुझे अकेला छोड़ दो, मुझे अभी कुछ बात नहीं करना है, मेरा सर दर्द हो रहा है।" वीर अमृत को और परेशान नहीं करना चाहता था, इसलिए वीर चला जाता है लेकिन वीर को अमृत की चिंता हो रही थी, इसलिए वो पूरी कहानी जानने के लिए सोहनपुर दुबारा चला जाता है और वहां अमृत के बारे में पता लगाने लगता है।
लेकिन बहुत पता लगाने के बाद भी अमृत के बारे में कुछ पता नहीं चलता है। थक हार वीर एक ढाबे पर खाना खाने को बैठ जाता है। अभी वीर खाने खाने को बैठा ही होता है तभी वीर की नज़र एक बूढी औरत पर पड़ती है जो ज़मीन पर पड़ा हुआ खाना बीन कर खा रही थी। वीर से देखा नहीं जाता है, वीर बूढी औरत के पास जाता है, "वीर माँ जी आप यहाँ क्यों बैठी हैं? आइये आप मेरे साथ खाना खा लीजिये।" बूढी औरत, "रहने दो बेटा, मैं ऐसे ही ठीक हूँ, मेरी वजह से तुम्हे भी परेशानी होगी।" लेकिन वीर के बहुत कहने पर बूढ़ी औरत मान जाती है और वीर के साथ ढाबे के अंदर आ जाती है। जैसे ही औरत ढाबे के अंदर आती है, सभी लोग वीर की तरफ देखने लगते हैं।
लेकिन वीर बिना किसी पर ध्यान दिए बूढी औरत को ढाबे के अंदर लेकर पास ही की एक कुर्सी पर बैठा कर खाना मंगा कर खिलाने लगता है। बूढी औरत खाना खाते हुए रोने लगती हैं, वीर, "माँ जी आप रो क्यों रही हो?" बूढ़ी औरत, "कुछ नहीं बेटा, मुझे अपने बेटे की याद आ गयी। आज वो होता तो तुम्हारी ही उम्र का होता और सायद आज मेरी ये हालत न होती।"
वीर, "क्यों, क्या हुआ आपके बेटे को?" बूढी औरत, "माधव ने मेरे बेटे को मार डाला, मेरी पूरी जायदाद भी मुझसे छीन ली। आज मेरे पास कुछ नहीं है।" वीर माधव का नाम सुनते ही चौक जाता है और पूछता है, "आपके बेटे का क्या नाम था?" बूढी औरत, "अमृत।"
वीर अमृत नाम सुनते ही बहुत खुश हो जाता है और बूढी औरत से बोलता है, "माँ जी! आपका बेटा अभी जिन्दा है और वो मेरा बहुत अच्छा दोस्त है।"
बूढ़ी औरत वीर से बोलती है, "बेटा, अगर तुम सच बोल रहे हो तो मझे मेरे बेटे के पास ले चलो।" वीर अमृत की माँ को लेकर वापस रामपुर वापस आ जाता है।
वीर अमृत की माँ को दरवाजे के बाहर छोड़कर अमृत के पास आता है और कहता है, "अमृत, आज से तुम अनाथ नहीं हो, देखो मैं किसी लेकर आया हूँ।" और वीर अमृत की माँ को आवाज़ लगाता है, "माँ जी!" अमृत की माँ दरवाजे से अंदर आती है। अमृत जैसे ही अपनी माँ को देखता है, टूट सा जाता है और खड़े-खड़े घुटनों के बल गिर जाता है। अमृत के मुँह से रोते हुए **'माँ!'** निकलता है और अमृत की माँ के मुँह से भी **'बेटा!'** निकलता है। अमृत सम्भलता है और अपनी माँ के गले लग जाता है, दोनों रोने लगते हैं।
वीर अमृत से, "आखिर ऐसा क्या हुआ था मुझे बताओ, माधव कौन है? क्यों तुम सोहनपुर नहीं जाना चाहते? आज तुम्हे बताना होगा।"
अमृत वीर से, "तुम जानना चाहते हो न कि माधव कौन है, तो तुम्हे मुझसे एक वादा करना पड़ेगा।" वीर पूछता है, "कैसा वादा, अमृत?" अमृत कहता है, "कि तुम अपने गुस्से पर काबू रखोगे।"
वीर दृढ़ता से सिर हिलाता है, "मैं वादा करता हूँ, अमृत। अब बताओ, क्या बात है?"
अमृत गहरी साँस लेता है। "माधव," अमृत ने भारी आवाज़ में कहा, "वो केवल सोहनपुर का ज़ालिम राजा नहीं है... वो मेरा **सौतेला भाई** है। उसने मेरे पिता को ज़हर देकर मार डाला, जायदाद छीन ली और गाँववालों को गुलाम बना लिया। उसने सबको बताया कि मैं मर चुका हूँ, और उस अस्पताल का उपयोग केवल जुल्म के लिए करता है।"
सोहनपुर की आज़ादी और माधव का अंत
वीर उठ खड़ा हुआ। "माधव को अपनी ताकत पर घमंड है, और तुमने कहा था न कि जब कोई अपनी ताकत का घमंड दिखाता है तब कोई न कोई उससे ताकतवर उसका घमंड तोड़ देता है? **मैं ही वो हूँ, अमृत!**"
अगले दिन सुबह होने से पहले, वीर अपनी मामूली गठरी लेकर **सोहनपुर** की ओर निकल पड़ा। गाँव में छिपकर दाखिल होने के बाद, वीर ने गाँव के उन लोगों को संगठित करना शुरू किया जो माधव के जुल्मों से तंग आ चुके थे। उसने उन्हें अमृत और उसकी माँ की सच्चाई बताई, और उनमें एकता की भावना जगाई।
एक दिन, वीर ने माधव के गुंडों को चुनौती दी। वीर के इशारे पर, गाँववाले, जो अब तक खामोश डर में जी रहे थे, अचानक सड़कों पर उतर आए। एक भयंकर लड़ाई शुरू हो गई। वीर एक योद्धा की तरह लड़ रहा था, उसका हर वार सटीक था। जब माधव विद्रोह की खबर सुनकर महल से बाहर आया, तो वीर उसके सामने आ खड़ा हुआ।
"मैं वो हूँ जिसने तुम्हारे सौतेले भाई अमृत और उसकी माँ को बचाया है! मैं वो हूँ जो तुम्हारे जुल्मों का अंत करने वाला है!" वीर ने गरजकर कहा।
माधव और वीर के बीच एक भीषण द्वंद्व युद्ध शुरू हुआ। माधव बलशाली था, पर वीर के हृदय में न्याय का बल था। अंत में, वीर ने अपनी पूरी शक्ति से माधव पर वार किया और उसकी तलवार को ज़मीन पर गिरा दिया। माधव ज़मीन पर गिर पड़ा।
गाँववालों ने चिल्लाकर उसे मारने को कहा, पर वीर ने अपना वादा याद किया। उसने माधव को बंधक बना लिया और कहा, "तुम्हारी सबसे बड़ी सज़ा यह होगी कि तुम अपनी आँखों से देखोगे कि आज़ादी क्या होती है। गाँववाले अब तुम्हारे गुलाम नहीं हैं।"
सोहनपुर में कई सालों बाद खुशियों का माहौल था। अमृत को उसका सम्मान वापस मिला और उसने गाँव के मुखिया के रूप में न्याय और समानता के सिद्धांत पर काम करने का वादा किया।
जब सब कुछ ठीक हो गया, तो वीर ने सोहनपुर से विदा लेने का फैसला किया। अमृत और उसकी माँ ने उसे रोकने की बहुत कोशिश की, लेकिन वीर ने कहा, "मेरी मंज़िल अभी पूरी नहीं हुई है। अभी और भी ज़ुल्म हैं जिन्हें खत्म करना है।" वीर एक बार फिर अपनी राह पर चल पड़ा, एक बहादुर और निःस्वार्थ योद्धा के रूप में, जिसका नाम सोहनपुर के इतिहास में हमेशा के लिए दर्ज हो गया।
पूरी कहानी समाप्त हुई। वीर की तरह, हमेशा अन्याय के खिलाफ आवाज़ उठाएँ।
अगर आपको ये वीर कहानी अच्छी लगी हो तो अपने दोस्तों के साथ जरूर **share** करें।
और हाँ, ऐसी ही रोमांचक और प्रेरक कहानियाँ पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट Zor Hindi को देखना न भूलें!
नई कहानियों और अपडेट्स के लिए, हमें WhatsApp चैनल पर Follow करें! 👇
🔴 Zor Hindi WhatsApp Channel Follow करें!
If you have any doubt please let me know or give review about the post