SIR Form Online 2025 (Detailed Guide): घर बैठे भरें SIR फॉर्म, BLO की ज़रूरत नहीं | Full Process
नमस्ते दोस्तों,मै आपका दोस्त ZorHindi से बैतुलनूर आपका स्वागत करता हूँ अपने आज के इस आर्टिकल में!
इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया (Election Commission of India) की तरफ से सभी वोटर्स को SIR फॉर्म (Special Intensive Revision) भरना अनिवार्य कर दिया गया है। अगर आप यह फॉर्म नहीं भरते हैं, तो आपका नाम वोटर लिस्ट से कट सकता है।
लेकिन घबराने की कोई बात नहीं है! आपका ये दोस्त यह काम घर बैठे आपको अपने मोबाइल या लैपटॉप से ऑनलाइन भरने में मदत करेगा। अब ऑफलाइन फॉर्म भरकर BLO को देने की अब ज़रूरत नहीं है।
🔴 LIVE देखें: ऑनलाइन SIR फॉर्म भरने का 100% सही तरीका
इस पुरे वीडियो में जानें कि Voter id की वेबसाइट पर अकाउंट कैसे बनाना है, फोटो कैसे अपलोड करनी है और 2003 की लिस्ट में नाम कैसे खोजना है।
🔗 वोटर आईडी से जुड़ी सभी ज़रूरी लिंक्स (Direct Links)
हमने आपके लिए सभी महत्वपूर्ण सरकारी लिंक्स यहाँ एक साथ दे दी हैं:
| कार्य (Task) | लिंक (Click Here) |
|---|---|
| SIR फॉर्म भरने के लिए (Official) | Apply Online 👉 |
| वोटर लिस्ट में नाम खोजें | Search Name 👉 |
| पुरानी वोटर लिस्ट डाउनलोड करें | Download List 👉 |
| वोटर आईडी में मोबाइल लिंक करें | Link Mobile 👉 |
| एप्लीकेशन स्टेटस चेक करें | Check Status 👉 |
📝 ऑनलाइन SIR फॉर्म भरने पूरा तरीका (Detailed Steps)
वीडियो में बताई गई हर छोटी-बड़ी बात को हमने यहाँ स्टेप्स में लिखा है। ध्यान से पढ़ें:
Step 1: NVSP वेबसाइट पर अकाउंट बनाएं
- voters.eci.gov.in पर जाएं।
- अगर पहले कभी लॉगिन नहीं किया है, तो 'Sign Up' पर क्लिक करें।
- अपना मोबाइल नंबर और कैप्चा डालें, फिर 'Continue' करें।
- अपना नाम डालें और 'Request OTP' करें। OTP डालकर पासवर्ड सेट करें। आपका अकाउंट बन जाएगा।
Step 2: फॉर्म 2026/SIR का विकल्प चुनें
- लॉगिन करने के बाद डैशबोर्ड पर "SIR 2026 / Fill Enumeration Form" का ऑप्शन दिखेगा, उस पर क्लिक करें।
- अपना राज्य (State) चुनें और वोटर आईडी नंबर (EPIC No) डालें।
- 'Search' पर क्लिक करें। आपकी डिटेल्स नीचे आ जाएंगी।
💡 चेतावनी: अगर आपके आधार कार्ड और वोटर आईडी में नाम की स्पेलिंग अलग-अलग है, तो आप ऑनलाइन फॉर्म सबमिट नहीं कर पाएंगे। ऐसी स्थिति में आपको BLO से संपर्क करना होगा।
Step 3: 2003 की लिस्ट में नाम खोजना (सबसे ज़रूरी)
अब आपको 3 ऑप्शन मिलेंगे। अगर आपकी उम्र 38 साल से कम है, तो आपका नाम 2003 की लिस्ट में नहीं होगा। आपको दूसरा ऑप्शन (माता-पिता/दादा-दादी का नाम लिस्ट में है) चुनना है।
- State & District: वह राज्य और जिला चुनें जहाँ आपके माता-पिता 2002-03 में रहते थे।
- Assembly & Polling Station: उस समय उनका विधानसभा और पोलिंग स्टेशन क्या था, वह चुनें।
- Serial Number: 2003 की पुरानी लिस्ट (जो आपने डाउनलोड की है) में से अपने पिता/माता का सीरियल नंबर देखें और यहाँ दर्ज करें।
- 'Search' करते ही उनकी पूरी डिटेल आ जाएगी। उसे सेलेक्ट करें।
Step 4: फोटो और पर्सनल डिटेल
- अब 'Continue' करें। अपनी पर्सनल डिटेल (जन्म तारीख, मोबाइल नंबर) भरें।
- फोटो अपलोड: अगर आप चाहें तो अपनी नई फोटो अपलोड कर सकते हैं।
- 📷 ध्यान दें: फोटो का साइज़ 2 MB से कम होना चाहिए और वह JPG/JPEG फॉर्मेट में होनी चाहिए।
Step 5: आधार e-Sign और फाइनल सबमिट
- सारी जानकारी चेक करने के बाद 'Submit' पर क्लिक करें।
- अब e-Sign का पेज खुलेगा। अपना आधार नंबर डालें।
- आधार से लिंक मोबाइल पर OTP आएगा, उसे दर्ज करें।
- जैसे ही OTP वेरीफाई होगा, आपका फॉर्म सफलतापूर्वक सबमिट हो जाएगा और आपको एक रसीद (Receipt) मिल जाएगी।
✅ नोट: ऑनलाइन सबमिट करने के बाद आपको ऑफलाइन फॉर्म जमा करने की ज़रूरत नहीं है। अगर आप पहले ही जमा कर चुके हैं, तो भी ऑनलाइन कर दें, यह ज्यादा सुरक्षित है।
निष्कर्ष (Conclusion)
इस तरह आप बहुत ही आसानी से अपना SIR फॉर्म ऑनलाइन सबमिट कर सकते हैं। इससे आपका नाम वोटर लिस्ट में सुरक्षित रहेगा। 2003 की लिस्ट में नाम खोजना थोड़ा मुश्किल हो सकता है, लेकिन अगर आपके पास पुरानी पर्ची या लिस्ट है, तो यह काम 2 मिनट का है।
अगर फॉर्म भरने में कोई दिक्कत आए, तो कमेंट में ज़रूर पूछें।

If you have any doubt please let me know or give review about the post