Vi (Vodafone Idea) की Physical SIM को eSIM में कैसे बदलें? (Step-by-Step Guide)
Airtel और Jio के बाद अब Vi (Vodafone Idea) यूजर्स भी अपनी प्लास्टिक सिम को डिजिटल eSIM में बदल सकते हैं। यह प्रक्रिया उन लोगों के लिए बहुत आसान है जिनके पास eSIM सपोर्ट करने वाला स्मार्टफोन है।
इसमें आपको Store जाने की जरूरत नहीं है, बस आपको एक सही Email ID की जरूरत होगी जिस पर QR कोड आएगा।
⚠️ जरूरी चेतावनी (WARNING):
eSIM एक्टिवेट होने के बाद 24 घंटे के लिए SMS सेवा (Incoming/Outgoing) बंद रहेगी। यानी आपको बैंक OTP नहीं मिलेंगे। इसलिए जल्दीबाज़ी में यह न करें।
Step 1: SMS भेजें
सबसे पहले चेक करें कि आपकी ईमेल आईडी Vi नंबर से लिंक है या नहीं। अब 199 पर नीचे दिया गया SMS भेजें:
eSIM <Your Email ID>
उदाहरण: eSIM rahul@gmail.com
(अगर ईमेल लिंक नहीं है, तो पहले email update लिखकर 199 पर भेजें)
Step 2: कन्फर्मेशन (Reply ESIMY)
मैसेज भेजने के बाद अगर आपकी ईमेल सही है, तो 199 से एक SMS आएगा। आपको 15 मिनट के अंदर रिप्लाई करना होगा:
ESIMY
Step 3: कॉल पर सहमति दें
मैसेज कन्फर्म होने के बाद Vi की तरफ से आपको एक कॉल आएगी। कॉल उठाकर सहमति (Consent) दें। इसके बाद आपके Email ID पर एक QR Code भेज दिया जाएगा।
Step 4: QR Code स्कैन करें
अब अपने फोन में QR कोड स्कैन करें:
- Settings > Mobile Data > Add Data Plan में जाएं।
- ईमेल पर आया हुआ QR Code स्कैन करें।
- प्रोफाइल डाउनलोड होने के बाद फ़ोन को Restart करें।
नोट: एक्टिवेशन पूरा होने में 2 से 5 घंटे लग सकते हैं। जब तक नेटवर्क न आए, पुरानी सिम को न निकालें। QR स्कैन करने के लिए WiFi कनेक्ट होना जरूरी है।
If you have any doubt please let me know or give review about the post